हल्की बारिश में गुल हो जाती है बिजली... बैठक में उठा मुद्दा, विधायक ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते विधायक विशाल कुमार उपस्थित बीडीओ, सीओ व अन्य

बैठक को संबोधित करते विधायक विशाल कुमार उपस्थित बीडीओ, सीओ व अन्य

बंजारिया में बिजली विभाग और पीएचईडी की संयुक्त बैठक में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना की समस्याओं पर गहन चर्चा हुई. विधायक विशाल कुमार ने अधिकारियों को जनता के अधिकारों का ध्यान रखने और जल्द सुधार के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Banjariya News: प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को बिजली विभाग और पीएचईडी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने की. बैठक में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति और नल-जल योजना से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

जनप्रतिनिधियों ने उठाई बिजली आपूर्ति की समस्या

बैठक के दौरान अजगरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है.

उन्होंने आरोप लगाया कि हल्की बारिश होते ही बिजली काट दी जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विधायक ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

विधायक विशाल कुमार ने जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुनने के बाद कहा कि बिजली और नल-जल जैसी आधारभूत सुविधाएं जनता का अधिकार हैं. इन सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

पंचायतवार तैयार होगी सुधार की योजना

बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने बताया कि पंचायतवार समस्याओं की सूची तैयार कर ली गई है.

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अगले कुछ दिनों में जमीनी स्तर पर सुधार दिखाई देना चाहिए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके.

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद सदस्य ई. तौसीफुर रहमान, सीओ कृष्ण प्रताप सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामूल हक, पीएचईडी के सहायक अभियंता अंकित कुमार, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव रंजन, कनीय अभियंता राघवेंद्र कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन