कल्याणपुर में विवाहिता को भगाने का मामला, पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर कोर्ट भेजा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच के बाद एक महिला को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा गया है. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Kalyanpur News: थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव की एक विवाहिता को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. जांच के दौरान एक महिला को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 (पूर्व में सीआरपीसी की धारा 164) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए मोतिहारी न्यायालय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पति ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

कटहरिया गांव निवासी रंजीत कुमार ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी 32 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी, जो दो पुत्रियों की मां हैं, को केसरिया थाना क्षेत्र के बैशाखवा गांव निवासी नीरज कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाहिता घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई.

चार वर्षीय बेटी को भी साथ ले जाने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, विवाहिता अपनी चार वर्षीय पुत्री को भी साथ लेकर गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने विवाह करने की नीयत से यह कदम उठाया.

आवेदन में विवाहिता की बहन किरण देवी पर भी इस मामले में सहयोग करने और फरार कराने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के क्रम में विवाहिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेजा गया.

थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा प्राथमिकी में नामजद अन्य लोगों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन