शिक्षक दिवस पर मोतिहारी के 60 शिक्षकों को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित
बैठक में शामिल चयन समिति के सदस्य व शिक्षक
शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने की तैयारी पूरी हो गई है. मोतिहारी से मो. नुरूल होदा राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चयनित हुए हैं, जबकि जिले के 60 अन्य शिक्षकों के नामों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.
Motihari News: मोतिहारी. शिक्षक दिवस-2026 के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने की तैयारी तेज हो गई है. राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला, आदापुर के प्रधान शिक्षक मो. नुरूल होदा का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन किया गया है. वहीं जिला स्तर पर सम्मान समारोह के लिए विभिन्न प्रखंडों से चयनित 60 शिक्षकों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. शिक्षा भवन स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में पांच सदस्यीय चयन समिति की बैठक हुई.
आपके शहर में
मो. नुरूल होदा का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला, आदापुर के प्रधान शिक्षक मो. नुरूल होदा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है. वह विभाग की ओर से चयनित 38 शिक्षकों की सूची में शामिल हैं.
निदेशक प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किया है. चयनित शिक्षक को 5 सितंबर को सुबह 8 बजे तक श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, पटना में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.
जिले के 60 शिक्षकों की होगी स्क्रूटनी
जिला स्तर पर आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर गुरुवार को पांच सदस्यीय चयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी ने की.
डीईओ ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से कुल 60 शिक्षकों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया है. इन शिक्षकों के दस्तावेजों और उनके कार्यों की जांच की जाएगी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का जिला स्तर पर सम्मान किया जाएगा.
पांच सदस्यीय समिति करेगी शिक्षकों के कार्यों की जांच
शिक्षकों के चयन के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना एवं लेखा, डॉ. सुरेश नारायण बैठा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष बॉटनी, एसएनएनपी कॉलेज मोतिहारी, कुमारी अर्चना, प्राचार्य डायट छतौनी, डॉ. फखरुद्दीन अली अहमद, व्याख्याता डायट छतौनी और डॉ. मंजरी वर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक शामिल रहीं.
समिति शिक्षकों के दस्तावेजों और कार्यों की समीक्षा के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन करेगी.
डीईओ समेत अधिकारियों ने दी बधाई
मो. नुरूल होदा के राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन पर डीईओ राजन कुमार गिरी, डीपीओ स्थापना ब्रजेश कुमार समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी.
वहीं जिला स्तर पर होने वाले सम्मान समारोह को लेकर चयन प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने की तैयारी की जा रही है.
5 सितंबर को पटना में होगा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह
विभागीय निर्देश के अनुसार राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. मो. नुरूल होदा को भी 5 सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
मौके पर चयन समिति के सदस्यों के साथ संभाग प्रभारी रेयाज अहमद और अन्य सहयोगी कर्मी भी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: मां की सीख और बेटियों की मेहनत लाई रंग, लौरिया की दोनों बहनें बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए