मां की सीख और बेटियों की मेहनत लाई रंग, लौरिया की दोनों बहनें बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

Updated:
विज्ञापन

मुखय पार्षद श्रीमती सीता देवी पुर्व मुखिया संजय कुमार अपनी दोनो बेटीयों. के साथ

लौरिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सीता देवी की दोनों बेटियों, सोनू प्रिया और पूजा प्रिया, ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी यह सफलता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बनी हुई है.

विज्ञापन

Bettiah News: लौरिया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सीता देवी की दोनों बेटियों सोनू प्रिया और पूजा प्रिया ने उच्च शिक्षा के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. सोनू प्रिया ने योगापट्टी के कोहड़ा और पूजा प्रिया ने नौहट्टा में योगदान दिया है. दोनों की उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Lauriya News: दोनों बहनों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

मुख्य पार्षद सीता देवी की बेटियों की सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है. सोनू प्रिया और पूजा प्रिया ने उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाया और अब असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

सोनू प्रिया ने योगापट्टी के कोहड़ा में, जबकि पूजा प्रिया ने नौहट्टा में योगदान दिया है.

पटना से शुरू हुई प्रारंभिक शिक्षा

दोनों बहनों की प्रारंभिक शिक्षा पटना स्थित एकलव्य एजुकेशनल कॉम्प्लेक्स से हुई. इसके बाद दोनों ने लोयोला स्कूल से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी की.

शुरुआती शिक्षा के बाद दोनों ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और लगातार आगे बढ़ती रहीं.

सोनू प्रिया ने जेएनयू से हासिल की उच्च शिक्षा

सोनू प्रिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से उच्च शिक्षा हासिल की.

उन्होंने राजनीति शास्त्र विषय में NET-JRF भी क्वालिफाई किया. इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अब असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया है.

पूजा प्रिया ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से की पीएचडी

पूजा प्रिया ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की. उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी पूरी की.

उच्च शिक्षा और शोध के बाद उन्होंने भी असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया. उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है.

बेटा-बेटी में भेद नहीं करना चाहिए : सीता देवी

मुख्य पार्षद सीता देवी ने बेटियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि माता-पिता को बेटा और बेटी में किसी तरह का भेद नहीं करना चाहिए. दोनों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा उपलब्ध करानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि बेटियों को उचित अवसर मिलने पर वे शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में परिवार के साथ समाज का नाम भी रोशन कर सकती हैं.

जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने दी बधाई

सोनू प्रिया और पूजा प्रिया की सफलता पर विधायक विनय बिहारी, किशोरी देवी, दिनेश पुरी, मीनू कुमारी, सपना सिंह, पप्पू मिश्रा, सैयद तनवीर हैदर, मनु कुमार, सोनाल सिंह, वीरेंद्र राय, धनंजय कुमार, अमित कुमार, महफिल मियां, बद्री यादव, लालबाबू राम और लड्डू सिंह ने पिता संजय कुमार को बधाई दी.

वहीं चाचा एसडीओ अविनाश कुमार, आनंद कुमार और दीपक कुमार ने भी दोनों बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: बाढ़ में बदहाल मुसहर टोली, गंडक से लकड़ी छानकर चूल्हा जलाने को मजबूर हैं परिवार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन