Motihari: दहेज उत्पीड़न के चार आरोपियों के घर महिला थाने की पुलिस ने की कुर्की

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 24 Aug 2025 6:04 PM

विज्ञापन

चिरैया थाना अंतर्गत लालबेगिया गांव में दहेज उत्पीड़न के चार आरोपियों के घर रविवार को कुर्की की कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

मोतिहारी . चिरैया थाना अंतर्गत लालबेगिया गांव में दहेज उत्पीड़न के चार आरोपियों के घर रविवार को कुर्की की कार्रवाई की गयी. महिला थाने की पुलिस ने सशस्त्र बलों के साथ पहुंच आरोपियों के घर विधिवत कुर्की की कार्रवाई की. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिन आरोपियों के घर कुर्की की कार्रवाई की गयी है, उसमे जितेंद्र सहनी, दिनेश सहनी, कुंति देवी व अमरेश सहनी शामिल है. बताते चले कि मनीता देवी ने महिला थाना में ससुरालियों पर दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर मारपीट कर अधमरा करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उसने छह लोगों को आरोपित किया था. महिला थाना की प्रभारी प्रत्याशा कुमारी ने फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन