देवरिया में मधुबन के युवक ने की फांसी लगाकर हत्या

मनीष का शव का भगवानपुर के कबाड़ व्यवसायी सोनू ठठेरा के कबाड़ से यूपी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
मधुबन. थाना क्षेत्र के वाजितपुर पंचायत के वार्ड एक निवासी किशोर साह के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की हत्या कर शव टांग दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के माइल थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौकी की है. मनीष का शव का भगवानपुर के कबाड़ व्यवसायी सोनू ठठेरा के कबाड़ से यूपी पुलिस ने बरामद कर लिया है. मृतक के पिता किशोर साह ने बताया कि उसका पुत्र मनीष शनिवार को 11 बजे तक मनीष से फोन पर बात हुई. मनीष ने घर वाले को बताया कि मालिक से पैसा लेकर घर आ रहा है. 11.30 बजे उत्तर प्रदेश की पुलिस के द्वारा उसके पुत्र के मौत की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद वे लोग देवरिया पहुंचे. परिजनो का आरोप है कि पैसा मांगने के विवाद में उसके पुत्र की हत्याकर शव को टांग दिया गया है. इधर छठ पर्व पर पुत्र के मौत के बाद पोस्टमार्टम के रविवार को घर पर शव पहुंचते ही परिवार मे कोहराम मच गया.परिजनो के द्वारा माईल थाने में आवेदन दिया गया है.यूपी पुलिस ने परिजनों को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




