दो बाइक की टक्कर में शराब तस्कर घायल, डिक्की से 27 बोतल शराब बरामद

ढाका थाना क्षेत्र के विशंमरपुर गांव में रविवार की सुबह दो बाइक के टक्कर में एक शराब तस्कर बुरी तरह से घायल हो गया.
सिकरहना. ढाका थाना क्षेत्र के विशंमरपुर गांव में रविवार की सुबह दो बाइक के टक्कर में एक शराब तस्कर बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची ढाका थाना पुलिस ने उसके बाइक की डिक्की से 27 बोतल नेपाली शराब बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घायलावस्था में इलाज के लिए उसे ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल शराब तस्कर लालबाबू कुमार घोडासहन थाना क्षेत्र के पुरनहिया कोठी जगीरहा का रहने वाला है. उसके पास से बरामद बाइक का चेचिस नंबर घिसा हुआ पाया गया है, जिससे बाइक चोरी की प्रतीत हो रही हैं. ढाका थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक युवक घायलावस्था में विशंमरपुर मोड के पास सड़क किनारे गिरा पड़ा है तथा उसके डिक्की में शराब रखा हुआ है. सूचना सत्यापन व कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंची तो शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




