केविवि के छात्र रवि रंजन को अमेरिका में मिला डीन विशिष्ट सम्मान

Updated:
विज्ञापन
केविवि के छात्र रवि रंजन को अमेरिका में मिला डीन विशिष्ट सम्मान

इसके अंतर्गत प्रति माह लगभग ₹3.3 लाख की शोधवृत्ति तथा संपूर्ण शिक्षण शुल्क में छूट दर गई है.

विज्ञापन

मोतिहारी. केविवि के रसायन शास्त्र विभाग क पूर्व छात्र रवि रंजन पाण्डेय ने विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिष्ठित कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, रिवरसाइड में पूर्णतः वित्त-पोषित अनुसंधान उपाधि कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है. उसे वहां के उच्च सम्माननीय डीन विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया है. इसके अंतर्गत प्रति माह लगभग ₹3.3 लाख की शोधवृत्ति तथा संपूर्ण शिक्षण शुल्क में छूट दर गई है. रवि रंजन पाण्डेय ने वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय से रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की थी और तत्पश्चात् विश्वविद्यालय में डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में एक शोध परियोजना से जुड़े रहे. उन्होंने अब तक 10 से अधिक शोध लेखों का प्रकाशन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रिकाओं में किया है. इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कियह उपलब्धि रवि रंजन पाण्डेय की प्रतिभा, परिश्रम और विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं अनुसंधान परंपरा का परिचायक है.केविवि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रेरणा, अवसर और मंच प्रदान करता है. रसायन शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रफीक़ उल इस्लाम ने कहा कि रवि की सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है. विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. देवदत्त चतुर्वेदी ने कहा किरवि रंजन पाण्डेय की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्ता परक शिक्षा, अनुसंधान-संस्कृति तथा वैश्विक मंचों पर छात्रों की पहुँच को प्रमाणित करती है.अपनी इस सफलता पर रवि रंजन पाण्डेय ने कहा कि “यह उपलब्धि विश्वविद्यालय, मेरे शिक्षकगण एवं विशेष रूप से मेरे मार्गदर्शक डॉ. राकेश कुमार पाण्डेय के प्रोत्साहन व निरंतर समर्थन के बिना संभव नहीं थी. विश्वविद्यालय में प्राप्त शोध संस्कृति, संसाधन और मार्गदर्शन ने मुझे इस स्तर तक पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन