हल्की बारिश में ही बदहाल हुई कल्याणपुर-राजपुर सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर-राजपुर मुख्य सड़क पर जलजमाव की तस्वीर

मोतिहारी: कल्याणपुर प्रखंड को राजपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश में ही बदहाल हो गई है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय बाजार में जलजमाव से कारोबार भी प्रभावित है.

विज्ञापन

Motihari News: कल्याणपुर प्रखंड मुख्यालय को राजपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश के बाद ही बदहाल हो गई है. सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय बाजार में जलजमाव होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Kalyanpur Road News: 24 पंचायतों के हजारों लोग रोज करते हैं आवागमन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कल्याणपुर प्रखंड जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है, जहां 24 पंचायतों के हजारों लोग प्रतिदिन विभिन्न सरकारी कार्यों, प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जरूरी कामों के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं. सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को समय पर कार्यालय पहुंचने में परेशानी हो रही है. सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है.

बाजार में जलजमाव, दुर्घटना की बढ़ी आशंका

यह सड़क पिपरा स्टेशन और पिपरा कोठी मार्ग को भी जोड़ती है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है. बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता. स्थानीय लोगों के अनुसार कई दोपहिया चालक फिसलकर घायल भी हो चुके हैं. ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है.

विधायक ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

स्थानीय विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: नगर निगम जलजमाव मुक्त शहर के लिए तत्पर, महापौर ने की जनता से सहयोग की अपील


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन