Motihari: भाजपा की बैठक में कार्यक्रमों के बारे में दी गयी विस्तृत जानकारी
Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 29 Aug 2025 7:14 PM
सदर प्रखंड के चन्द्रहिया स्थित भाजपा कार्यालय में मोतिहारी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई.
Motihari: मोतिहारी . सदर प्रखंड के चन्द्रहिया स्थित भाजपा कार्यालय में मोतिहारी विधानसभा की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई. संचालन विधानसभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने की. उक्त बैठक में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह भी उपस्थित थे. बैठक में संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल, प्रदेश मंत्री अजय यादव, विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद सहित मोतिहारी विधानसभा के सभी जिला पदाधिकारीगण, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष एवं प्रभारियों के साथ सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










