Motihari: शिविर आयोजित कर दी गयी योजनाओं की जानकारी

Published by :AJIT KUMAR SINGH
Published at :19 Apr 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: शिविर आयोजित कर दी गयी योजनाओं की जानकारी

विभिन्न पंचायतों के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला में शिविर आयोजित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ लाभ दिया गया.

विज्ञापन

Motihari: रामगढ़वा. प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोला में शिविर आयोजित कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ लाभ दिया गया. शनिवार को प्रखण्ड अंतर्गत मुरला पंचायत के सिसवनिया पोखरा, बेला, आमोदेई, चम्पापुर, रघुनाथपुर, रामगढ़वा व जैतापुर पंचायत के हरिजन बस्ती सुखी सेमरा में शिविर आयोजित किया गया. जिसमें बीडीओ राकेश कुमार सिंह, बीपीआरओ इन्द्रजीत कुमार दास, बीसीओ अशोक पन्ना, विकास मित्रों, पंचायत सचिव, मनरेगा, आपूर्ति सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे. आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवास, जॉब कार्ड, शिक्षा, गली-नाली सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन