Motihari: पोखर में डूबने से हुई बालिका की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: पोखर में डूबने से हुई बालिका की मौत

बाराजयराम गांव में लबालब पानी भरे पोखर में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई है. मृतका कुसमी कुमारी(10) ग्रामवासी रामप्रवेश मुखिया की पुत्री है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. बाराजयराम गांव में लबालब पानी भरे पोखर में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई है. मृतका कुसमी कुमारी(10) ग्रामवासी रामप्रवेश मुखिया की पुत्री है. घटना की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस वहां पहुंच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोमवार की दोपहर वह पोखर किनारे शौच करने गई थी. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई. जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है. इधर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतका के परिजनों ने आवेदन पत्र नही दिया है. आवेदन पत्र मिलते ही एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन