Motihari : टीपर ट्रक की ठोकर से बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari : टीपर ट्रक की ठोकर से बच्ची की मौत

भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती बारा जिला के मुख्यालय कलैया में रविवार को टीपर ट्रक की ठोकर से एक छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari : रक्सौल . भारत से सटे नेपाल के सीमावर्ती बारा जिला के मुख्यालय कलैया में रविवार को टीपर ट्रक की ठोकर से एक छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना कलैया उपमहानगरपालिका के वार्ड नंबर 1 स्थित जिला पुलिस कार्यालय के नजदीक बाल मंदिर स्कूल के आगे की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची सड़क पार करने की कोशिश कर रहा थी, इसी बीच तेज रफ्तार टीपर में उसे ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे नजदीक में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका की पहचान पूर्वी चंपारण जिला के घोड़ासहन निवासी शिवानी गुप्ता के रूप में की गयी है. वहीं कलैया स्थित अपने मामा के घर आयी थी. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन