Motihari news : अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने किया गणगौर पूजन

Updated:
विज्ञापन
Motihari news : अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने किया गणगौर पूजन

नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को परंपरागत अंदाज में गणगौर पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

चकिया. नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को परंपरागत अंदाज में गणगौर पर्व मनाया गया. स्थानीय राणीसती मंदिर में इसको लेकर इसर और गौरा की प्रतिमा स्थापित की गयी. गणगौर पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया.सुबह से ही गणगौर पूजन को महिलाएं सज-धज कर तैयार दिखाई दी. महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में पूजन किया. प्रत्येक वर्ष होने वाले इस सोलह दिवसीय महोत्सव का चैत्र शुक्ल तृतीया के दिन समापन होता है. अक्षय सुहाग और इच्छित वर की कामना को लेकर महिलाएं और युवतियां गणगौर पूजन करती है. इस पर्व मे सामूहिक पूजन का विधान है.पूजन के दौरान महिलाएं गणगौर को पानी पिलाती है तथा बिंदोरा निकालती है.गणगौर का पूजा स्थल उसका पीहर तथा विसर्जन स्थान ससुराल माना जाता है. इस दौरान पूरा माहौल गोर ए गणगौर माता जैसे लोकगीतों से गूंज उठा.इस मौके पर सरोज शर्मा,रंजू मोदी,खुशबू शर्मा,सुनिता लोहिया,रिया तुलस्यान,मेघा लोहिया,सोनी सेकसरिया,सुमन लोहिया,शालू तुलस्यान सहित काफी संख्या में सुहागन महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन