Motihari: शिविर में लोगों का हुआ नि:शुल्क आंख जांच

Updated:
विज्ञापन
Motihari: शिविर में लोगों का हुआ नि:शुल्क आंख जांच

नगर पार्षद सोनू गुप्ता के सौजन्य व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. शहर के वार्ड संख्या 19 में नगर पार्षद सोनू गुप्ता के सौजन्य व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर बीरगंज, नेपाल के प्रतिष्ठित आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चंदन बनर्जी और उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हुआ. कैंप का उद्घाटन सभापति प्रतिनिधि सुरेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश प्रियदर्शी, दीपक जायसवाल, रवि गुप्ता, वार्ड पार्षद इंजीनियर जितेंद्र कुशवाहा, रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर राजीव रंजन की टीम, एस आर पी हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर सुजीत कुमार, वार्ड पार्षद सोनू गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया . शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सरोज गिरी समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन