Motihari: शिविर में मधुमेह व हार्ट रोगियों की हुयी नि.शुल्क जांच

ईस्ट चंपारण लायंस क्लब और लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक रविवार को मधुमेह डिटेक्शन कैंप की शुरुआत हुयी.
मोतिहारी. ईस्ट चंपारण लायंस क्लब और लाइफ सपोर्ट डायग्नोस्टिक के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक रविवार को मधुमेह डिटेक्शन कैंप की शुरुआत हुयी. सेवा ही धर्म है और सेवा से समाज में सुधार लाया जा सकता है. इसी लक्ष्य की पूर्ति हेतु क्लब अध्यक्ष अशोक जयसवाल ने रविवार से लगातार एक वर्षों के लिए जांच शिविर का शुभारंभ किया. इस दौरान शिविर में हार्ट रोगियों और हार्ट की किसी भी समस्या से जूझ रहे मरीजों का ईसीजी करके रिपोर्ट सौंपा गया. कैंप में उपस्थित क्लब के सचिव डॉ सच्चिदानंद पटेल ने ब्लड प्रेशर की जांच और डॉ आलोक कुमार ने महिलाएं और पुरुषों के ईसीजी की जांच की. शिविर में 40 से ज्यादा मधुमेह मरीजों का जांच किया गया. मौके पर सहसचिव मनीष झा, कोषाध्यक्ष सुधांशु रंजन, पीआरओ सुजीत कु. सिंह, गौरव कुमार, सुधीर कुमार गुप्ता, डॉ राहुल कुमार शाह, महेशचंद्र लाल, पंकज कुमार उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




