मजदूरों को श्रम संसाधन विभाग दे रहा मुफ्त में साइकिल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 9:30 PM
श्रम संसाधन विभाग मजदूरों को मुफ्त में साइकिल दे रहा है. वैसे मजदूर जो बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निबंधित हैं
मोतिहारी. श्रम संसाधन विभाग मजदूरों को मुफ्त में साइकिल दे रहा है. वैसे मजदूर जो बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से निबंधित हैं और निर्माण कार्य में जुटे हैं,वे इस योजना का लाभ के योग्य हैं. ऑनलाइन आवेदन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर हो रहा है. अब तक 75 श्रमिकों को साइकिल मुहैया करायी जा चुकी है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के माध्यम से बिहार के लेबर कार्ड धारकों को साइकिल खरीदने के लिए वित्तीय सहायता राशि दी जाती है. प्रत्येक को साइकिल खरीदने पर 3500-3500 रूपये दिये जाते हैं. कम से कम एक साल का निबंधन होना अनिवार्य है.श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को इस बाबत आवश्यक निर्देश दे दिया गया है और आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के अन्दर सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.आवेदन करने के दौरान खरीदी गयी साइकिल की रसीद व जीएसटी नंबर देना अनिवार्य है. साथ ही आधार नंबर व आवेदक को फोटो साइकिल के साथ होना चाहिए. श्रमिकों को कार्यस्थल पर पहुंचने में किसी तरह की समस्या न हो,इसको ध्यान में रखते हुए विभाग इस योजना को चला रही है. इसके अलावा भी श्रमिकों के कल्याण के लिए कई अहम योजनाएं चल रही है,जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










