Motihari: कट्टा व कारतूस के साथ चार गिरफ्तार
Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 17 Oct 2025 5:55 PM
गुरुवार की रात्रि में दो देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है.
Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के मटियारिया पंचायत के मटियारिया पंचायत भवन के समीप से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात्रि में दो देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि चारों आरोपी डुमरीया घाट से भादा होते हुए हरसिद्धि पहुंचे थे और यहां ये लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इससे पहले इनको गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में डुमरीयाघाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरीया निवासी लालबाबू कुमार, डुमरीया के शेखर मियां उर्फ जुबेर, खजुरीया के रमपुरवा निवासी अरविंद कुमार, भोला यादव को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से एक बाइक भी जब्त की गई है. मटियारिया पंचायत भवन के पास से गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को पुलिस थाने लाया गया, जहां पर पूछताछ के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में पुअनि सीमा कुमारी के साथ-साथ राजेश कुमार सिंह, अविनाश कुमार, शिखा कुमारी, संतोषी कुमारी सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










