Motihari: दो करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
Motihari: दो करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाली पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास

इनरवाभार पंचायत के लपटाहा में दो करोड़ साठ लाख की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास विधायक सुनील मणि तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ किया.

विज्ञापन

Motihari: पहाड़पुर . प्रखंड के इनरवाभार पंचायत के लपटाहा में दो करोड़ साठ लाख की लागत से बनने वाले पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास विधायक सुनील मणि तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ किया. इनरवाभार पंचायत के मुखिया पति नूर आलम के अध्यक्षता व सिसवा मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद के संचालन में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता की सूची में शामिल है.पंचायत के जनप्रतिनिधियों और पंचायत के नागरिकों को हर समुचित सुविधा देने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा हैं. विधायक श्री तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में विकास का इतिहास लिखा जा रहा है. मैने हमेशा आम जनों की आवाज बनकर काम किया है. मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, राजीव शुक्ला, आनंदी प्रसाद, ओमप्रकाश कुमार ,राजीव पांडेय कृष्णा प्रसाद, अमरेन्द्र ठाकुर , रिषि गिरी सहित पंचायत के नागरिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन