घोड़ासहन में फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय के पास 3.93 ग्राम संदिग्ध स्मैक बरामद, झरोखर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

झरोखर थाना पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को 3.93 ग्राम संदिग्ध स्मैक और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Motihari News: झरोखर थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र जायसवाल के 22 वर्षीय पुत्र श्रीराम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 3.93 ग्राम संदिग्ध स्मैक जैसा पदार्थ और 5,836 रुपये नकद बरामद किए हैं.

Ghorasahan News: डामर चौक के पास वाहन जांच में हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि घोड़ासहन-झरोखर मुख्य सड़क पर डामर चौक पोखरा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई.

3.93 ग्राम संदिग्ध स्मैक और नकदी बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से उजले रंग की संदिग्ध स्मैक जैसी तीन पुड़िया बरामद हुई, जिसका कुल वजन 3.93 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा उसके पास से 5,836 रुपये नकद भी बरामद किए गए. पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

झरोखर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क की जांच

पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद संदिग्ध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: हरसिद्धि में नई उर्वरक व्यवस्था से किसान परेशान, पर्याप्त खाद नहीं मिलने से बढ़ी चिंता


विज्ञापन
Munendra Kumar

लेखक के बारे में

By Munendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन