मोतिहारी: नगर निगम बनने के चार साल बाद भी वार्ड-30 की सड़क बदहाल, लोगों ने खुद शुरू कराया मरम्मत कार्य

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी के तुरकौलिया नगर निगम के वार्ड-30 में चार साल बाद भी विकास कार्य अधूरे हैं. 1500 फीट लंबी सड़क सोलिंग के सहारे है और बारिश में कीचड़ से भर जाती है. स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद जनसहयोग से सड़क की मरम्मत शुरू की गई है.

विज्ञापन

Motihari News: नगर निगम का दर्जा मिलने के चार वर्ष बाद भी तुरकौलिया नगर निगम के वार्ड संख्या-30 में विकास कार्य अधूरे हैं. लक्ष्मीपुर डाइवर्शन के समीप अपना आशियाना मार्केट के बगल से गुजरने वाली करीब 1500 फीट लंबी सड़क आज भी पुराने सोलिंग के सहारे है. जगह-जगह सोलिंग टूट जाने से सड़क कच्चे रास्ते में तब्दील हो गई है. हल्की बारिश में पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

विज्ञापन

Turkaulia News: जनसहयोग से सड़क की मरम्मत शुरू

सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज स्थानीय लोगों ने प्रशासन की ओर से पहल नहीं होने पर खुद ही जनसहयोग से मिट्टी और राबिश डालकर सड़क को चलने लायक बनाने का काम शुरू कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम का जो दायित्व है, उसे अब आम लोगों को अपने संसाधनों से निभाना पड़ रहा है.

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है. बरसात के दिनों में सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

नगर निगम बनने के बाद भी नहीं बदली तस्वीर

स्थानीय निवासी फूल महम्मद, नेसार महम्मद, शेख मजीद, शेख अजुब, साहेबजान अंसारी, आलम मियां, निजामुद्दीन अंसारी, जाकिर मियां, मुमताज आलम, शेख फिरोज, बब्लू खान, पप्पू खान, शेख अतिउल्लाह, मोलबी मियां, भोला मियां, अलिहशन मियां और अली खान सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर निगम बनने के बाद सड़क निर्माण की उम्मीद जगी थी, लेकिन आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने अविलंब सड़क का पक्कीकरण कराने की मांग की.

पार्षद ने जल्द निर्माण का दिया भरोसा

वार्ड पार्षद भरत यादव ने बताया कि सड़क को योजना में शामिल कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: लौरिया में बाकीपुर उपचुनाव में जन सुराज की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन