कुत्ते को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, इलाज के दौरान युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्वी चंपारण के रक्सौल के पास नेपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. सड़क पार कर रहे कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उस पर सवार युवक की जान चली गई.

विज्ञापन

कुत्ता बचाने में हादसा: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल से सटे नेपाल के बारा जिले के महागढ़ीमाई नगरपालिका–2 स्थित इनर्वा चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. सड़क पार कर रहे एक कुत्ते को अचानक बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उस पर सवार युवक की जान चली गई.

विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने के बाद वीरगंज के अस्पताल में कराया गया था भर्ती

जिला पुलिस कार्यालय बारा से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इनर्वा निवासी 33 वर्षीय जामुन प्रसाद यादव के रूप में हुई है. शुक्रवार दोपहर श्री यादव अपनी बीआर 05 बीवी 4176 नंबर की मोटरसाइकिल से इनर्वा चौक से गुजर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नेपाल के वीरगंज स्थित न्यूरो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Rakshaul bike accident: इलाज के दौरान शुक्रवार रात हुई युवक की मौत

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद गंभीर रूप से घायल जामुन प्रसाद यादव की जान नहीं बचाई जा सकी और शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस अप्रत्याशित हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के संबंध में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

यह भी पढ़ें... गेहूं पिसाने गई नाबालिग के साथ गंदी हरकत, ढाका पुलिस ने आरोपी मिल मालिक को दबोचा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन