मोतिहारी के डुमरियाघाट में शौच के लिए गए किशोर की तालाब में डूबकर मौत
मोतिहारी जिले के डुमरियाघाट में शौच के लिए तालाब किनारे गए 11 वर्षीय अंकित की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Motihari News: मोतिहारी जिले के डुमरियाघाट अंतर्गत उत्तरी हुसैनी पंचायत के कसवा टोला में शनिवार को तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृत किशोर की पहचान कसवा टोला निवासी मुन्ना ठाकुर के पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है. इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
शौच के दौरान हुआ हादसा, गहरे पानी में जाने से गई जान
मिली जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार दोपहर के समय शौच के लिए तालाब की तरफ गया हुआ था. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद तालाब से किशोर के शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की अग्रतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें... समस्तीपुर में रेलवे क्राॅसिंग का बूम तोड़कर भाग रहा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए