गेहूं पिसाने गई नाबालिग के साथ गंदी हरकत, ढाका पुलिस ने आरोपी मिल मालिक को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी जिले में एक आटा चक्की मालिक ने गेहूं पिसवाने आई नाबालिग लड़की से छेड़खानी की. आरोपी मिल मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

विज्ञापन

Crime News: मोतिहारी जिले के ढाका थाना क्षेत्र के एक गांव में आटा चक्की मिल पर गेहूं पिसाने गई एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मिल मालिक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

विज्ञापन

Flour Mill Owner Arrested: अकेला पाकर आरोपी मिल मालिक नसीम ने की गंदी हरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की माता द्वारा थाने में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी घर से गेहूं लेकर पास की ही आटा चक्की मिल में पिसाने गई थी. इसी दौरान मिल मालिक नसीम ने दुकान पर अकेला पाकर नाबालिग के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और जबरन उसके निजी अंगों को पकड़ने लगा.

पैसे का लालच देकर और जान से मारने की दी धमकी

किसी तरह पीड़िता अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही. भागने के क्रम में डरी-सहमी बच्ची को आरोपी ने पैसे का लालच दिया और मुंह बंद रखने की धमकी दी. साथ ही, घर पर परिजनों को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घर पहुंचने पर डरी हुई पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

प्रभारी थानाध्यक्ष ने दी गिरफ्तारी की पुष्टि

इस मामले की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मो. खलील ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने त्वरित छापामारी कर आरोपी मिल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की आगे की गहन जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें...मधुबनी: अतिक्रमण और जलजमाव से परेशान वार्ड 21 के लोगों ने, DM और नगर परिषद को सौंपा ज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन