Motihari: दुर्गा पूजा को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया संदेश

Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 27 Sep 2025 4:27 PM

विज्ञापन

सदर एसडीएम स्वेता भारती के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

Motihari: सुगौली. सदर एसडीएम स्वेता भारती के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च विभिन्न सड़कों और गली मुहल्लों और चौक-चौराहों से गुजरा. थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. खासकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस वाहनों के सायरन बजा कर लोगों से शान्तिपूर्वक त्योहार मनाने का संदेश दिया गया. एसडीएम स्वेता भारती ने बताया कि दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील किया कि आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनायें. पूजा-पंडालों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़ वाले जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पूजा पंडालों में अग्निशमन सिलेण्डर रखने, प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी लगाने और शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पूजा समिति की ओर से वोलेंटियर्स तैनात करने का निर्देश दिया गया. साथ हीं पूजा के दौरान आवश्यकतानुसार शांति और सुरक्षा की व्यवस्था करने को लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिया. फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, अभिनव राज सहित पुलिस बल शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन