Motihari news : भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
Motihari news : भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

बंजरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिलवनिया में दो जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि तस्कर भागने में सफल बताया गया है.

विज्ञापन

Motihari news :बंजरिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिलवनिया में दो जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि तस्कर भागने में सफल बताया गया है. मामले में पुलिस फरार हुए तस्करों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

पुलिस उक्त जगह से रेड लेबल ब्लेंडेड स्कॉच ब्लैड नामक अंग्रेजी शराब के 750 एमएल का 17 पीस, वैट 69 ब्लेंडेड स्कॉच नामक अंग्रेजी शराब के 180 एमएल का 23 पीस, 8पीएम फ्रूटी नामक अंग्रेजी शराब के 180 एमएल का 816 पीस, रॉयल स्टैग नामक अंग्रेजी शराब के 750 एमएल का 63 पीस शामिल है. सभी शराब यूपी राज्य का निर्मित बताया बताया गया है. कुल शराब 286.26 लीटर बरामद है. मामले में पुलिस चिलवनिया निवासी शराब तस्कर ओमप्रकाश सहनी, मनोज भगत व रामबाबू भगत उर्फ पवन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है. मामले में पुलिस तीन शराब तस्करों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावे अपर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, एएसआई रणवीर कुमार, बरूण कुमार, सुरेश कुमार निराला, चौकीदार कुमोद कुमार, शुभम कुमार, धुरंधर कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satendra Prasad Sat

लेखक के बारे में

By Satendra Prasad Sat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन