Motihari: हरदिया जंगल में डूबने से वृद्ध की मौत, शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: हरदिया जंगल में डूबने से वृद्ध की मौत, शव बरामद

फेनहरा:थाना क्षेत्र के कृष्णानगर गांव से पश्चिम हरदिया जंगल में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी हैं.

विज्ञापन

Motihari: मधुबन. फेनहरा:थाना क्षेत्र के कृष्णानगर गांव से पश्चिम हरदिया जंगल में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी हैं.मृतक फेनहारा थाना क्षेत्र के खान पीपरा पंचायत के टेवसा चकरपेटा वार्ड नम्बर चार निवासी 70 वर्षीय देवराज महतो है. सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव मौआर व एसआई मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है. मृतक के पुत्र सिकिंदर सहनी ने बताया कि उसके पिता देवराज महतो 17 अक्टूबर को घर से निकले थे.बताया कि वे मधुबन आये थे.जब से घर नहीं लौटे थे. जिनकी काफी खोजबीन की जा रही थी. इसकी लिखित सूचना फेनहारा थाने में दी गयी थी. शुक्रवार को पता चला कि हरदिया जंगल में एक वृद्ध का शव का पड़ा है. जिसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो शव उनके पिता का था. थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन