सौहार्द की मिसाल : आसिम जफर खान ने मंदिर निर्माण में दे दी आठ बीघा जमीन

Updated:
विज्ञापन
सौहार्द की मिसाल : आसिम जफर खान ने मंदिर निर्माण में दे दी आठ बीघा जमीन

आसिम जफर खान ने रामायण मंदिर निर्माण में अपनी आठ बीघा जमीन दान कर दी है.

विज्ञापन

मोतिहारी. आज जब एक-एक इंच जमीन के लिए लोग एक-दूसरे की जान प्यासे बनते जा रहे हैं, उस दौर में अपनी आठ बीघा जमीन दान में देना बड़ी मिसाल है. आसिम जफर खान ने रामायण मंदिर निर्माण में अपनी आठ बीघा जमीन दान कर दी है. ऐसा कर उन्होंने सौहार्द की मिसाल कायम की है. उन्होंने विश्व के सबसे बड़े कैथवलिया विराट रामायण मंदिर के निर्माण को लेकर अपनी आठ बीघा जमीन दान की है. मुस्लिम समाज से होते हुए उन्होंने यह कदम उठाकर धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया है. वह कहते हैं कि यह भूमि दान समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने सभी धर्मों को सम्मान और मानवता को सर्वोपरि बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन