Motihari: डीपीओ ने भेंडर के कार्य पर लागई रोक, शिक्षक से किया जवाब-तलब
Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 06 Nov 2025 3:32 PM
डीपीओ एमडीएम प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है.
Motihari: मेातिहारी. बनकटवा प्रखंड के एमडीएम भेंडर का चयन का मामला अब तुल पकड़ने लगा है. डीपीओ एमडीएम प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. डीपीओ ने एक ओर श्री सूर्यशंकर किराना एवं जेनरल स्टोर से जिला अन्तर्गत प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का खाद्य समाग्री के भेंडर कार्यों पर रोक लगा दी है, वहीं दूसरी ओर एनपीएस छोटा पकहीं के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक सह मध्य विद्यालय सेमरी मठ के शिक्षक अनिल कुमार से जवाब-तलब किया है. डीपीओ ने 24 घंटे के अंदर उक्त शिक्षक को जवाब देने का निर्देश दिया है अन्यथा कि स्थिति में अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही है. डीपीओ ने कहा है कि विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय द्वारा चयनित वैडर किसी भी परिस्थिति में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक ,डीपीओ पीएम पोषण योजना अथवा पीएम पोषण योजना में कार्यरत किसी भी कर्मी के परिवार का कोई सदस्य अथवा निकट संबंधी नहीं होना चाहिए. डीपीओ ने बताया कि नियम के विरुद्ध एमडीएम योजना भेंडर के कार्याे में संलिप्तता के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. बताते चलें कि एक व्यक्ति ने डीपीओ को आवेदन देकर कहा था कि श्री सूर्यशंकर किराना स्टोर एवं जेनरल स्टोर के संचालक सुनिल कुमार की जगह शिक्षक अनिल कुमार एमडीएम से संबंधित कार्य करते है. शिकायत कर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि सुनिल कुमार व अनिल कुमार भाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










