Motihari: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम एसपी ने किया स्थल का किया निरीक्षण
Published by : RAJNIKHIL BANJRIYA Updated At : 21 Sep 2025 6:18 PM
सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय व चैलाहां चौक स्थित पंचमंदिर फुलवारी परिसर में 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.
Motihari: बंजरिया. प्रखंड के सेमरा स्थित श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय व चैलाहां चौक स्थित पंचमंदिर फुलवारी परिसर में 23 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों का दौरा बंजरिया में प्रतिदिन हो रहा है. रविवार को डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, साइबर डीएसपी अभिनव परासर, सदर वन एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने वनस्पति माई स्थान के समीप बने रहे हेलीपैड, सेमरा पंचायत सरकार भवन, श्री महावीर विष्णु उच्च विद्यालय परिसर व पंचमंदिर फुलवारी परिसर में बन रहे पंडाल व अन्य कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए.
बन रहा दो हेलीपैड
वनस्पति माई स्थान के समीप मैदान में दो हेलीपैड का निर्माण चल रहा है. पहला हेलीपैड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर के लिए बन रहा है. जबकि दूसरा हेलीपैड बिहार सरकार के मुख्य सचिव, डीजीपी व अन्य वरीय अधिकारियों के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बनाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










