डीएम ने निर्माणाधीन ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Author Raj Nikhil|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

मोतिहारी जिलाधिकारी ने तुरकौलिया के बिजुलपुर में निर्माणाधीन OBC कन्या आवासीय +2 विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

School Construction Inspection: मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बुधवार शाम तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत बिजुलपुर में निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कन्या आवासीय +2 विद्यालय का औचक निरीक्षण किया . इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व संवेदक को अविलंब कार्य पूरा करने की सख्त हिदायत दी .

OBC Girls Residential School: सड़क निर्माण के लिए तत्काल नया प्रस्ताव भेजने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा . उन्होंने विद्यालय परिसर तक छात्राओं और शिक्षकों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ (एप्रोच रोड) के निर्माण हेतु तत्काल नया प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में छात्राओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े .

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दिए गए दिशा-निर्देश

निरीक्षण के समय उप विकास आयुक्त (DDC) डॉ. प्रदीप कुमार, सदर एसडीएम अरुण कुमार, जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा विद्यालय के नोडल अधिकारी मौजूद रहे . उपस्थित अधिकारियों ने डीएम को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा .

ओबीसी समाज की छात्राओं को मिलेगा बड़ा लाभ

बिजुलपुर में इस आधुनिक आवासीय विद्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र की अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की मेधावी छात्राओं को काफी सहूलियत होगी . विद्यालय चालू होने के बाद छात्राओं को एक ही परिसर में उच्च गुणवत्तायुक्त +2 स्तर की शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित और सुसज्जित आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे उनके शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी .


विज्ञापन
Raj Nikhil

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन