Motihari: सावन के पहले दिन केशरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चन को उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
Motihari: सावन के पहले दिन केशरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चन को उमड़े श्रद्धालु

सावन के पहले पावन दिन शुक्रवार को केशरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की.

विज्ञापन

Motihari: केसरिया. सावन के पहले पावन दिन शुक्रवार को केशरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की. सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था. हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया. दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना चलती रही. भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की. मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की. मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. पूरे सावन मास में यहां जलाभिषेक का क्रम चलेगा. सोमवार और शुक्रवार को विशेष भीड़ होती है. मंदिर प्रबंधक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिक भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग के साथ साथ विशेष व्यवस्था की गई है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि भीड़ की संभावना को देखते हुए महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन