Motihari: पंडालों के पट खुलते ही मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को पूजा पंडालों का पट खुलते ही माता की दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
Motihari: चकिया . शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को पूजा पंडालों का पट खुलते ही माता की दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवती के कालरात्रि माता स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई.सप्तमी तिथि को पूजित बेल के रस से माता दुर्गा को नेत्र ज्योति अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद पट खोल दिए गए .संध्याकाल पूजा स्थलों पर दीप जलाने वाली महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है .इसके साथ ही अलग अलग दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधान के साथ हुई.जिसके बाद मां दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए .शहर के बौधी माता मंदिर, नगर परिषद दुर्गा मंदिर, जयंती मंदिर, धर्मशाला स्थित सार्वजनिक दुर्गापूजा, स्टेशन स्थित दुर्गापूजा पंडाल,बलखाना मंडला माई स्थान, बाजार समिति दुर्गा मंदिर, मोतिहारी रोड स्थित दुर्गा मंदिर सहित सभी दुर्गा मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना देर शाम तक चलता रहा. देवी प्राण प्रतिष्ठा सहित नव पत्रिका पूजन सहित कई वैदिक पूजा विधान के मंत्रोच्चारण व देवी दुर्गा के भाव पूर्ण गीत से पूरा नगर परिषद गुंजायमान होता रहा. सभी मंदिर परिसर में नारियल चुनरी व अन्य प्रसाद सामग्री की दुकानें सज कर तैयार दिखाई दी.मंदिर परिसर में मेला सा दृश्य दिखाई दिया.मंगलवार को देवी के अष्टम स्वरूप महा गौरी की पूजा होगी व महिलाएं डलिया अर्पित करेंगी. इधर भीड़ प्रबंधन को लेकर पूजा समितियों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है.प्रशासन द्वारा भी इसको लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




