बेटी के घर पुछारी लेकर चिरैया से आ रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

दो बाइकों की भिड़ंत में बेटी के घर पुछारी लेकर आ रहे एक पिता की मौत हो गयी है.
मधुबन . थाना क्षेत्र के दुलमा वार्ड नम्बर दो पास एनएच 227 पर दो बाइकों की भिड़ंत में बेटी के घर पुछारी लेकर आ रहे एक पिता की मौत हो गयी है. मृतक चिरैया थाना क्षेत्र के मधुबनी आश्रम गांव का 50 वर्षीय रामसागर दास है. रामसागर दास सोमवार को अपनी एचएफ डिलक्स बाइक से पुछारी में फल आदि लेकर दुलमा वार्ड नम्बर दो में अपने दामाद निरंजन दास के घर आ रहे रहे थे. गांव के पास आकर दामाद के घर की तरफ जैसे ही मुड़े, पीछे से आ एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो लोगों ने ठोकर मार दी.रामसागर दास की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. दूसरे बाइक पर सवार भी गंभीर हैं. घटना के बाद मुआवजे के लिए कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की कोशिश की.पुलिस व मुखिया पति धनंजय यादव ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इधर घटना से मृतक की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है .एक माह पहले रामसागर दास ने अपनी बेटी की शादी निरंजन दास के साथ की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










