Motihari: मनरेगा से बन रहे खेल मैदान का डीडीसी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Motihari: मनरेगा से बन रहे खेल मैदान का डीडीसी ने किया निरीक्षण

मनरेगा योजना के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत रूलही पंचायत में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.

मनरेगा योजना के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत रूलही पंचायत में बन रहे खेल मैदान का निरीक्षण शनिवार को डीडीसी शंम्भू शरण पाण्डेय, सदर एसडीओ श्वेता भारती, मनरेगा डीपीओ राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

मनरेगा पीओ तरुण कुमार ने बताया कि खेल मैदान को जल्द पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि अन्य पंचायतों में जहां भी खेल मैदान का निर्माण कार्य अधूरा है या पूर्ण हो गया है उससे जल्द धरातल पर उतारा जाए और युवाओं को उपलब्ध कराया जाएं ताकि युवा अपनी प्रतिभा को निखार सके.

उन्होंने कहा कि डीडीसी ने कार्य के प्रति संतोष जताया. उन्होने कहा कि स्थानीय स्तर के अनुसार खेल मैदान का निर्माण कराना है विभाग से भी गाइड लाइन प्राप्त हुआ है. मौके पर मुखिया मदनमोहन दास, पीआरएस सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन