Motihri news: सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए दावत-ए-इफ्तार जरूरी

Updated:
विज्ञापन
Motihri news: सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए दावत-ए-इफ्तार जरूरी

बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी के पैतृक गांव खजुरिया गांव में मंगलवार की शाम दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गोविंदगंज. रमजान के पवित्र माह में दावत ए इफ्तार का दौर जारी है. इसी कड़ी में बहादुरपुर पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी के पैतृक गांव खजुरिया गांव में मंगलवार की शाम दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया. जहां भारी संख्या में नगर पंचायत सहित दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच कर मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा कर दावत ए इफ्तार में शामिल हुए. मुखिया ज्योति कुमारी ने बताया कि रमजान का पाक महीना रोजेदारों के लिए महत्वपूर्ण होता है. रोजेदार भाई दिन भर खाली पेट रह अल्लाह से सभी के सलामती की दुआ करते है,दावत ए इफ्तार का आयोजन हिन्दू व मुस्लिम भाईयों के आपसी भाईचारे को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता व सद्भाव के लिए दावत ए इफ्तार जरूरी है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि झुना कुमार उर्फ मृत्युंजय सिंह, पूर्व सरपंच कांति ठाकुर, कस्तूरी खां,यूसुफ राय,हामिद रजा,नगर अध्यक्ष रंटू पांडेय, दिनेश मिश्र,जीशू कुमार, सुशील ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, विनोद तिवारी,राजेश ठाकुर संत बच्चा ठाकुर आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन