Motihari : डाटा इंट्री ऑपरेटर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

प्रखंड में कार्यरत बेल्ट्रॉन से जुड़े डाटा इंट्री ऑपरेटरों अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.
चकिया. प्रखंड में कार्यरत बेल्ट्रॉन से जुड़े डाटा इंट्री ऑपरेटरों अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. संघ ने बताया कि संगठन ने संवर्ग हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से कुल 11 मांगों को सरकार के समक्ष रखा था. इसमें 15 जुलाई तक सरकार से संगठन के हित में उचित कदम उठाने की मांग की थी. संघ ने निर्धारित समय तक मांगें नहीं माने जाने पर 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था. सरकार द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिलने पर बुधवार से डाटा एंट्री आपरेटर संघ ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. इसमे सूबे के लगभग 22 हजार डाटा इंट्री कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई करती , है तो उसी तिथि से सभी कर्मी सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By हिमांशु कुमार
हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










