बदले गये पूर्वी चंपारण के डीएओ, डीसीओ व एमडी

जिला स्तर पर कई विभागों के पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. इनमें कृषि, पशुपालन व सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी बदले गये हैं.
मोतिहारी. जिला स्तर पर कई विभागों के पदाधिकारियों का तबादला हुआ है. इनमें कृषि, पशुपालन व सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी बदले गये है. सरकार ने इन विभागों में तैनात जिला स्तरीय पदधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी जगह नये पदाधिकारी की तैनाती की है. इनमें नये जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में मनीष कुमार सिंह तैनात किये गये है. वही नये जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार के अलावे नये जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रिंस अनुपम सिंह व नये दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव के प्रबंध निदेशक हरिशंकर कुमार को नियुक्ती हुयी है. वही जिला सहकारिता पदाधिकारी सह एमडी रामनरेश पांडय का स्तानांतरण करते हुए उन्हें तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर सहकारी समितियों का संयुक्त निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है. बताते चले कि रामनरेश पांडये को इस साल में ही विभागीय पदोन्नती मिली है. विभाग में उनका पदोन्नती कर संयुक्त निदेशक बनाया गया. विभागीय स्तर पर हुयी तबादला के अनुसार सोमवार को नये जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार ने पदभार ग्रहण किया. वही अन्य विभागों के पदाधिकारी के भी इस सप्ताह पदभार ग्रहन करने की सूचना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










