Motihari : जागरूकता लाने के लिए निकली साइक्लोथॉन

Updated:
विज्ञापन
Motihari : जागरूकता लाने के लिए निकली साइक्लोथॉन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर जिला अग्निशमन विभाग लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहा है.

विज्ञापन

Motihari : मोतिहारी. अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर जिला अग्निशमन विभाग लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रहा है. आग लगने की घटनाओं में कमी आये और घटना होने पर कम नुकसान हो,इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं. अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन फीट इंडिया मूवमेंट के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से साइक्लोथॉन निकाली गयी, जिसमें स्थानीय स्कूलों के सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए. डीएम सौरभ जोरवाल एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साइक्लोथॉन कचहरी चौक, बलुआ, सदर अस्पताल होते हुए टाउन थाना चौक होते हुए पुनः पुलिस कार्यालय के समीप वापस आयी. इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में धर्मवीर कुमार, मणिकान्त कुमार पटेल,.लाल कुमार एवं महिला वर्ग में बेबी कुमारी,अप्पी कुमारी व साक्षी कुमारी ओ रहे और उन्हें मोमेंटो् एवं प्रशस्ति पत्र से जिला अग्निशमन पदाधिकारी तृप्ति सिंह परिक्ष्यमान जिला अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी,अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी सुनिति कुमारी एवं रंजीत कुमार ने सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन