मोतिहारी: साइबर ठगों ने एक्साइज इंस्पेक्टर को बनाया शिकार, खाते से उड़ाए 65 हजार

Updated:
विज्ञापन
Cyber fraud case registered in Motihari after money withdrawn from inspector account

प्रतीकात्मक तस्वीर

मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने एक्साइज इंस्पेक्टर के बैंक खाते से 65 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली. मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से गिरीश मिश्र की रिपोर्ट

Motihari News: उत्पाद थाना मोतिहारी में पदस्थापित एक्साइज इंस्पेक्टर मो. सेराज अहमद साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से 65 हजार 23 रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना के बाद उन्होंने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मोबाइल पर मैसेज आते ही खाते से निकासी की हुई जानकारी

पीड़ित इंस्पेक्टर मो. सेराज अहमद ने पुलिस को बताया कि उनका खाता Union Bank of India में है. अचानक मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का मैसेज आने के बाद उन्हें साइबर ठगी की जानकारी मिली.

उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं किया था, इसके बावजूद खाते से रुपये गायब हो गए.

1930 पर शिकायत के बाद साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद साइबर थाना पहुंचकर आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

पुलिस साइबर फ्रॉड की जांच में जुटी

साइबर थाना मोतिहारी के इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस साइबर फ्रॉड के तरीके और रकम ट्रांसफर से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन