सीएसपी संचालक को गोली मारकर आठ लाख की लूट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 10:20 PM
देवराहा बाबा चौक के पास एनएच 28 पर बाइक सवार अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया.
मोतिहारी.शहर के देवराहा बाबा चौक के पास एनएच 28 पर बाइक सवार अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार तीन अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार उससे आठ लाख कैश व बाइक लूट ली. घटना बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे के की है. घायल सीएसपी संचालक अजय कुमार लखौरा के नौरंगिया नारायणपुर का रहने वाला है. लखौरा में सीएसपी चलाता है. गोली उसके पेट में लगी है. इलाज के लिए उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही सदर एएसपी शिखर चौधरी, डीएसपी सह नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर, दारोगा श्रीराम राम ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की. पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी की, जहां अम्बिका नगर नहर रोड से घायल अजय की बाइक बरामद हुआ. अपराधी उसकी बाइक छोड़ फरार हो गये थे. एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि घटना स्थल सहित उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. एसआईटी का गठन किया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पकड़े जायेंगे. सीएसपी संचालक अजय ने बताया कि वह सुबह में फ्लिपकार्ड कार्यालय कैश लेने आया था. उसने ऑनलाइन पैसा जमा कर सीएसपी के संचालन के लिए फ्लिपटकार्ड ऑफिस से आठ लाख कैश लेकर बैग में रखा. ऑफिस से बाहर निकल बाइक स्टार्ट कर जैसे ही आगे बढ़ा ही था कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया. पिस्टल का भय दिखा उससे बैग छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर उसे गोली मार बाइक के साथ-साथ रुपये से भरा बैग छीन कर तीनों नकछेद टोला की तरफ फरार हो गये. अपराधियों की उम्र 20-25 के आसपास की थी. अपराधियों की बाइक का नम्बर पुलिस को हाथ लगा है. उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. क्या कहते है अधिकारी सीएसपी संचालक से आठ लाख कैश व बाइक की लूट हुई है. बाइक को रिकवर कर लिया गया है. एसआईटी का गठन कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. शिखर चौधरी, एएसपी सदर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










