अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बाइक व नगद छीना

मुफस्सिल थाना के चंद्रहिया के समीप एक बाइक सवार को हथियार का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल एवं पॉकेट में रखे दो हजार रुपया छीन कर अज्ञात अपराधी फरार हो गये.
मोतिहारी. मुफसिल थाना के चंद्रहिया के समीप एक बाइक सवार को हथियार का भय दिखाकर बाइक, मोबाइल एवं पॉकेट में रखे दो हजार रुपया छीन कर अज्ञात अपराधी फरार हो गये. घटना सोमवार रात की है. इस संबंध में सुगौली थाना के छरगाहा निवासी मिथिलेश झा ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री झा ने पुलिस को बताया कि अपने मित्र राजेश रौशन सिंह के साथ गोरखपुर से आ रहा था. इसी क्रम में रात्रि साढ़े दस बजे चंद्रहिया टाटा मोटर्स के समीप एक बोलेरो गाड़ी अचानक मेरे बाइक को धक्का मार दिया, जिससे मैं वहीं गिर गया. जब तक उठा तो देखा कि बोलेरो गाड़ी से दो व्यक्ति निकल कर हम दोनों पर पिस्टल तान दिया और कहा कि तुम्हारे पाॅकेट में जो रुपया है दे दो. इस क्रम में मेरा और मेरे मित्र का मोबाइल भी छीन लिया. पॉकेट में रखे दो हजार रुपया निकाल कर मेरा बाइक लेकर चला गया. किसी तरह से मोतिहारी पहुंचा. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




