Motihari : विद्यालय लिपिक व परिचारी पद पर नियुक्ति को लेकर कांउसेलिंग आज

दोनों काउंटर पर पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति डीइओ कार्यालय द्वारा की गई है.
मोतिहारी. अनुकंपा के अधार पर विद्यालय लिपिक व परिचारी पद पर नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों की कॉउंसेलिंग 24 सितंबर को एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में होगी.कॉसेलिंग को लेकर दो काउंटर बनाए गए है.दोनो काउंटर पर पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति डीइओ कार्यालय द्वारा की गई है.इस संबंध में डीइओ राजन कुमार गिरी ने कार्यालय आदेश जारी किया है.कांउसेलिंग को लेकर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.वहीं काउंटर नंबर एक पर बीइओ छौडादानो,लिपिक अभिषेक कुमार व डाटा इंट्री ऑपरेटर जयवेन्द्र यादव की प्रतिनियुक्ति की गई है.जबकि काउंटर नंबर दो पर बीइओ केसरिया के साथ लिपिक शन्नी श्रीवास्तव व डाटा इंट्री आपरेटर संतोष कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है.काउंसेलिंग में शामिल होने को लेकर आवेदकों को आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ आना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमृतेश कुमार
अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










