ePaper

Motihari: निगम को मिला जल निकासी को चार सेक्शन मशीन

Updated at : 06 Aug 2025 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: निगम को मिला जल निकासी को चार  सेक्शन मशीन

महापौर प्रीति कुमारी व उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद द्वारा चार सेक्शन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. बरसात के मौसम में जलजमाव से निबटने के लिए नगर निगम की पहल पर बुधवार को नगर निगम परिसर से महापौर प्रीति कुमारी व उप मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद द्वारा चार सेक्शन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह कदम बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि शहर के विभिन्न इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.नगर निगम द्वारा यह कार्य आमजन की सुविधा एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है. महापौर ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम मोतिहारी नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए संकल्पित है और हर परिस्थिति में तत्पर है.यह मशीनें शहर के जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त करने के साथ-साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए उपयोग में लायीजाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन