Motihari: अमृत भारत स्टेशन के तहत रक्सौल जंक्शन पर शुरू हुआ निर्माण कार्य
Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 12 Nov 2025 5:02 PM
अमृत भारत स्टेशन के तहत रक्सौल जंक्शन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है.
Motihari: रक्सौल. अमृत भारत स्टेशन के तहत रक्सौल जंक्शन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है. बीते अगस्त माह में ही यहां निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन किया गया था, लेकिन उसके बाद से करीब दो माह तक संवेदक के द्वारा यहां किसी प्रकार का काम नहीं किया गया. इधर, रक्सौल स्टेशन के पश्चिम साइड के रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक करते हुए निर्माण सामग्री को स्टॉक करने का काम शुरू कर दिया गया है. रक्सौल स्टेशन के पूराने भवन को तोड़कर पूरी तरह से नए भवन का निर्माण कराया जाना है. ऐसे में अपने रेलवे ऑपरेशन को चालू रखने के लिए अस्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जायेगा और इसके बाद पूराने भवन को तोड़कर नए नक्शे के हिसाब से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. रक्सौल जैसे अति महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के पहले फेज में शामिल नहीं किया गया था, अब इसको दूसरे फेज में शामिल कर इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया है. अब देखना होगा कि तय समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो पाता है नहीं. इससे पहले रेलवे स्टेशन के पूरब साइड में पूराने ओवरब्रिज को तोड़ने के बाद इसका निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण भी लोगों को काफी परेशानी होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










