बाढ़ से पहले बंजरिया के तटबंधों का निरीक्षण, कई जगह कमजोर मिले बांध

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ की चिंता: जर्जर तटबंधों पर सीओ ने जताई चिंता

बंजरिया प्रखंड में बाढ़ के खतरे को देखते हुए अंचलाधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह ने संवेदनशील तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया. कई तटबंध कमजोर पाए गए, जिस पर उन्होंने चिंता जताई और जल्द निर्माण का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया प्रखंड में संभावित बाढ़ और कटाव को देखते हुए नवपदस्थापित अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्ण प्रताप सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर तटबंध कमजोर पाए गए, जिस पर उन्होंने चिंता जताते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया.

Banjariya News: तिलावे, बंगरी और दुधौरा नदी के तटबंधों का लिया जायजा

सीओ ने तिलावे, बंगरी और दुधौरा नदी के तटबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान फुलवार उत्तरी पंचायत के घोड़मरवा तथा फुलवार दक्षिणी पंचायत के चितहां गांव स्थित तटबंधों की स्थिति का भी आकलन किया. निरीक्षण में कई स्थानों पर तटबंध कमजोर पाए गए, जिससे मानसून के दौरान खतरा बढ़ सकता है.

कटाव रोकने के लिए होगी कार्रवाई

निरीक्षण के बाद सीओ कृष्णा प्रताप सिंह ने कहा कि जिन स्थानों पर तटबंध कमजोर मिले हैं, वहां बेडवार निर्माण और कटाव निरोधक कार्य जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जाएंगी ताकि ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट

सीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी खामियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभाग को भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: कुख्यात नरेश पांडे के ठिकानों पर पुलिस का बड़ा छापा, 16 लाख कैश और हथियार बरामद


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन