मोतिहारी: दहेज के लिए पत्नी की आंख फोड़ने का आरोप, पति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Woman injured in dowry assault case in Chiraiya

घायल महिला

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी आंख फोड़ देने का मामला सामने आया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन

चिरैया (मोतिहारी) से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Motihari News: चिरैया थाना क्षेत्र के सिरौना गांव में दहेज को लेकर मारपीट कर पत्नी की आंख फोड़ देने का मामला सामने आया है. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है.

घटना के बाद घायल महिला को पहले ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे SKMCH भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप

घायल महिला गुड़िया कुमारी के पिता भरत मुखिया ने शिकारगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है.

आवेदन में पताही थाना क्षेत्र के छोटकी बलुआ गांव निवासी स्वर्गीय राम भरोस मुखिया के पुत्र जगदीश मुखिया को आरोपित बनाया गया है.

पहले भी हो चुकी थी मारपीट

आवेदन में कहा गया है कि आरोपी दामाद दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करता था. मांग पूरी नहीं होने पर वह पहले भी कई बार बेटी के साथ मारपीट कर चुका था.

परिजनों के अनुसार पति की प्रताड़ना से तंग आकर गुड़िया कुमारी कुछ दिनों से मायके में रह रही थी.

बुलावे पर पहुंचा और कर दी मारपीट

परिजनों का आरोप है कि घटना की रात आरोपी जगदीश मुखिया, बच्ची देवी के बुलावे पर सिरौना पहुंचा और मारपीट कर महिला की आंख फोड़ दी.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद

बताया गया कि गुड़िया कुमारी और जगदीश मुखिया ने प्रेम विवाह किया था. बाद में दोनों परिवारों की सहमति से ग्राम कचहरी में विधिवत शादी कराई गई थी.

शादी के बाद आरोपी द्वारा दहेज में तीन लाख रुपये की मांग किए जाने को लेकर विवाद बढ़ता गया.

पुलिस कर रही कार्रवाई

थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन