Motihari: नहाय खाय के साथ होगी छठ महापर्व की शुरूआत

Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 24 Oct 2025 6:18 PM

विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत आज (शनिवार) को नहाय-खाय के साथ होगी.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल : लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत आज (शनिवार) को नहाय-खाय के साथ होगी. छठ पूजा को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. शुक्रवार को नहाय-खाय को लेकर लौकी की खरीदारी करते लोग देखे गए. रक्सौल के सब्जी बाजार में लौकी की डिमांड काफी देखी गई. शुक्रवार की शाम को रक्सौल बाजार में लौकी 40 से लेकर 100 रूपये पीस तक बेची गई. छठ महापर्व के पहले दिन छठ व्रती महिलाओं के द्वारा लौकी की सब्जी के साथ चावल और अन्य पकवान बनाया जाता है. जिसका सेवन किया जाता है. रविवार से उपवास की शुरूआत होगी और शाम में छठ व्रतियों के द्वारा खरना का प्रसाद छठी मइयां को अर्पित करते हुए कठिन उपवास की शुरूआत की जायेगी जो कि मंगलवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन