शादी का झांसा देकर यौन शोषण का केस

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा शादी करने की बात कह युवती को बहला-फुसला कर अपने घर में पत्नी की तरह रखने व बाद में घर छोड़ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है.
पहाड़पुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा शादी करने की बात कह युवती को बहला-फुसला कर अपने घर में पत्नी की तरह रखने व बाद में घर छोड़ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में लड़की की मां ने थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार लड़के के घर से लड़की को बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि लड़की की मां ने उत्तरी नोनेया पंचायत के तुरहापट्टी गांव निवासी संजीव साह, उसके पिता रमेश साह, तारा देवी, अमरजीत साह, रंजीत साह, सरोज देवी, कुसमा देवी, दिपवा देवी आदि को आरोपित किया है. आवेदन में बताया है कि 25 अप्रैल की रात को संजीव मेरी लड़की को शादी करने की बात कहकर अपने घर लेकर चला गया. उसी दिन से लड़की पत्नी की तरह उनके घर में ही थी, परंतु घर वाले अब संजीव को भगा दिए है. वही शादी करने से इंकार भी कर रहे हैं. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है.पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.सभी आरोपी घर छोड़ फरार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




