रक्सौल में गुड़ व्यवसायी के घर छापा, 94 लाख बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 6:10 PM
शहर के नागा रोड के वार्ड नंबर 11 निवासी गुड़ व्यवसायी ध्रुप साह के घर पर रविवार को जिला पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की. वहां में भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली करेंसी को बरामद की गयी है.
रक्सौल : शहर के नागा रोड के वार्ड नंबर 11 निवासी गुड़ व्यवसायी ध्रुप साह के घर पर रविवार को जिला पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की. वहां में भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली करेंसी को बरामद की गयी है. पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित टीम की कार्रवाई में ध्रुप साह के घर से 34 लाख 34 हजार 500 भारतीय व 60 लाख 18 हजार नेपाली करेंसी बरामद की गयी है. रुपया गिनने के लिए बाहर से दो मशीन मंगानी पड़ी.छापेमारी का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक सदर शिखर चौधरी कर रहे थे. टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल धीरेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष रक्सौल राजीव नंदन सिन्हा शामिल थे. टीम ने सुबह 8 बजे के आसपास कार्रवाई शुरू की. दोपहर तक यहां जांच चलती रही. जिला पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार छापेमारी के दौरान एक नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की गयी है. पुलिस ने बरामद पैसे का गृहस्वामी द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं देने की स्थिति में दंडाधिकारी सीओ शेखर राज को बुलाकर वीडियोग्राफी कराते हुए यहां कैश की गिनती करायी गयी. पैसे को जब्त कर पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है. छापेमारी में पुलिस टीम के साथ-साथ जिला आसूचना शाखा टीम के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे. सुबह में इडी व इनकम टैक्स के छापे की खबर शहर में फैल गयी. बाद में पता चला कि यह जिला पुलिस की कार्रवाई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










